हिंदी
पटना: आज बिहार के चार लाख से भी ज्यादा शिक्षक हड़ताल करने के लिए राजधानी पटना में एकजुट हुए हैं। पहले ये शिक्षक पटना के गर्दनीबाग में एकजुट होने वाले थें, पर प्रशासन ने जब पटना के संजय गांधी स्टेडियम (गर्दनीबाग) को सील कर दिया, तब आंदोलनकारी शिक्षक सड़क पर ही बैठ गए।
यह भी पढ़ें: बिहार में चार लाख शिक्षक कर रहे हैं हड़ताल, नीतीश सरकार की उड़ी नींद
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हड़ताल पर बैठे इन शिक्षकों के लिए बड़ी बात कह दी है। उन्होनें एक समारोह के जरिए कहा है कि वे चाहे जो मांग करें, जो नारे लगाएं, लेकिन पढ़ाने का अपना कर्तव्य ना भुलें। अगर वो अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे तो उनकी इन मांगों के बारे में सरकार भी सोचेगी।
Published : 5 September 2019, 5:55 PM IST