हिंदी
महराजगंज: जनपद में लंबे अरसे से खाली चल रहे अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर शासन द्वारा नई तैनाती कर दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज जनपद में दो अपर जिलाधिकारी का पद निर्धारित है।
लेकिन किसी की तैनाती न होने की वजह से न्यायिक का पद खाली चल रहा था।
शासन ने प्रयागराज में महिला उप जिलाधिकारी पद पर तैनात जयजीत सिंह हौरा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महराजगंज की कमान सौंपी है।
Published : 5 March 2025, 10:22 AM IST
Topics : Additional District Magistrate Breaking News judicial Maharajganj News New Posting UP News uttar pradesh