हिंदी
नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमत के साथ महंगाई भी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। देश के विपक्षी राजनीतिक दल तेल, रसोई गैस आदि की बढ़ती कीमतों लेकर सरकार पर हमलावर है। वहीं देश की गरीब जनता भी बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को कोस रही है। तेल कीमत समेत बढ़ती महंगाई को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने दिल्ली की जनता से उनकी राय जानने की कोशिश की। जनता में बढ़ती तेल कीमतों को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिली।
डाइनामाइट न्यूज़ टीम ने जब लोगों से बढ़ते तेल और मंहगाई की बात की तो कई मत सामने आये। कई लोगों ने इसको लेकर सरकार को जिम्मेदार माना और कहा कि इसके लिये मोदी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
कुछ लोगों ने कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर उनकी सोचने की क्षमता ही खत्म हो चुकी है। यह समझ नहीं आता की आखिर इतनी महंगाई क्यों? साथ ही लोग ये बोलते हुए भी नजर आए की ये देश में पहली बार वो देख रहे है कि पेट्रोल इतना महंगा हुआ है।
कुछ लगों ने इसे यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को तेल कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण भी बताया। कुछ लोगों ने कहा कि वह अधिक पैसे देकर एक तरह से देश के विकास में अपना योगदान दे रहे है।
Published : 6 April 2022, 7:43 PM IST
Topics : New Delhi Petrol Diesel Price Public Reaction जनता नई दिल्ली पेट्रोल डीजल कीम महंगाई मोदी सरकार