हिंदी
नई दिल्ली/नोएडा: लगभग 40 साल तक NBCC के माध्यम से देश की सेवा करने के बाद मैंने निश्चय किया कि मैं इसी फील्ड में कुछ नया करुं यही सोच मैंने spacemantra.com के नाम से B2B स्टार्टअप शुरु किया है। यह कहना है यंग स्टार्टअप Space Mantra के फाउंडर और बिल्डिंग निर्माण के क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी एनबीसीसी के पूर्व सीएमडी डा. अनूप कुमार मित्तल का।
वे शनिवार को अपनी भावी योजनाओं को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत कर रहे थे।
यहां घर से लेकर बिल्डिंग तक के निर्माण से जुड़ी हर एक सामग्री खरीदी जा सकती है वो भी उचित दर पर। हम ग्राहक को निर्माण सामग्री से जुड़ी एक चीज मुहैया कराते हैं। आप इस वन स्टाप सॉल्युशन भी कह सकते हैं।
रिटायरमेंट के बाद जब लोग आरामदेह जीवन जीने की सोच रहे होते हैं, उस दौर में डा. मित्तल ने एक नयी राह दिखायी है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि हम इस स्टार्टअप को एक दिन काफी बड़ी कंपनी बनायेंगे। हमारा उद्देश्य है कि देश भर के ग्राहकों को हमारे प्लेटफार्म पर उनकी जरूरत की हर चीज मिल सके।
Published : 23 April 2022, 7:55 PM IST
Topics : dr anoop kumar mittal NBCC Startup एनबीसीसी कारोबार डा अनूप कुमार मित्तल नई दिल्ली बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन स्टार्टअप
No related posts found.