हिंदी
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश व राजस्थान में 'किंगमेकर' बनने जा रही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने खरीद-फरोख्त के डर से जीत की दहलीज पर खड़े अपने उम्मीदवारों को दिल्ली बुलाया। साथ ही सूत्रों से भी यह खबर मिल रही है कि बीएसपी किसी भी सूरत में बीजेपी को समर्थन नहीं देगी। सूत्रों से यह भी खबर मिली है कि शिवराज सिंह चौहान बसपा सुप्रीमो मायावती संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतगणना में BJP की हो रही हार पर कसा तंज.. दिया बड़ा बयान
बीते 15 सालों से मध्य प्रदेश पर राज करने वाले शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस ने झटका देते हुए दिखाई दे रही है। रुझानों में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब है। प्रचार के दौरान राहुल गांधी और कमलनाथ के नेतृत्व में सब कुछ झोंक देने वाली कांग्रेस को इसका फायदा मिलता दिख रहा है।
Published : 11 December 2018, 1:39 PM IST
No related posts found.