Nepal: नेपाल में पीएम के आवास पर ओली कैबिनेट की आपातकालीन बैठक

नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आवास पर कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई गयी है, जिसमें कई नेता भाग ले रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Updated : 10 January 2021, 12:36 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के काठमांडी स्थित आवास पर कैबिनेट की एक आपातकालीन बैठक बुलाई गयी है, जिसमें ओली सरकार में शामिल कुछ मंत्री और नेता भाग ले रहे हैं। हाल ही में नेपाल में संसद को भंग करने के बाद लगाये गये राष्ट्रपति शासन के बाद ओली कैबनेट की यह पहली बैठक है, जिस पर राजनैतिक दृष्टि से सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बैठक जारी है।

गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के संसद भंग करने के फैसले को लेकर वहां अब भी खींचतान जारी है। नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने संसद भंग करने वाले फैसले को लेकर नेपाल सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के इस नोटिस से केपी शर्मा ओली दबाव में है।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें संसद को भंग करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया था। ओली कैबिनेट के इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिये राष्ट्रपति के पास भेजा गया, जिसे राष्ट्रपति कार्यालय ने मंजूर कर लिया था।

इसके बाद से ही नेपाली पीएम के इस निर्णय को लेकर वहां सवाल उठाये जा रहे हैं और इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गयी, जिसके बाद ओली सरकार के कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

Published :  10 January 2021, 12:36 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement