हिंदी
नई दिल्ली: एनसीपी नेता और सांसद मोहम्मद फैजल की अयोग्यता रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही उनकी सांसदी बहाल हो गई है। लोक सभा सचिवालय में इस बारे में अबसे थोड़ी देर पहले अधिसूचना जारी की है।
NCP leader Mohammad Faizal's disqualification from Lok Sabha revoked
— Dynamite News (@DynamiteNews_) March 29, 2023
मोहम्मद फैजल लक्षद्वीप से सांसद हैं।

मोहम्मद फैजल को हत्या के प्रयास में वहां की स्थानीय कोर्ट ने 11 जनवरी को 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद जनप्रतिनिधि कानून के तहत लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।
Published : 29 March 2023, 11:08 AM IST
Topics : disqualification Lok Sabha Mohammad Faizal NCP leader notification अयोग्यता मोहम्मद फैजल लोक सभा सदस्यता