हिंदी
नई दिल्ली: सावन में कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाली सभी दुकानों में संचालकों के नेमप्लेट लगाने के विवाद पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के इस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दुकानदारों को अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं है।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा नेमप्लेट मामले पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अब 26 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा।
Published : 22 July 2024, 1:31 PM IST
Topics : Interim Stay Nameplate Row New Delhi Supreme Court अंतरिम रोक कांवड़ यात्रा रूट नई दिल्ली नेमप्लेट सुप्रीम कोर्ट