हिंदी
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले पूर्व मंत्री रहे नकुल दुबे ने गुरूवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में नकुल दुबे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुछ दिन पहले नकुल ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से दिल्ली में मुलाक़ात की थी, जिसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाये जाने लगे थे। (यूनिवार्ता)
Published : 26 May 2022, 4:56 PM IST
Topics : BSP Congress Nakul Dubey उत्तर प्रदेश कांग्रेस नकुल दुबे पूर्व कैबिनेट मंत्री बहुजन समाज पार्टी ब्राह्मण चेहरा