अंधेरगर्दी: फरेन्दा नगर पंचायत में मनमानी चरम पर, अपने ही कर्मचारी नाराज, अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, जिले के बड़े अफसर मौन

होली का त्यौहार निकट है। ऐसे में कर्मचारियों के साथ अधिकारियों की नोंकझोंक भी होती दिखाई दे रही है। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 March 2024, 5:56 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत फरेंदा में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंमामा मचाया।

अधिशासी अधिकारी (Executive Officer) के समक्ष अपनी मांगे रखी तो भी कोई सकारात्मक जवाब इन्हें नहीं मिला।

कर्मचारियों (Employees) ने कहा कि दिन रात मेहनत कर हम नौकरी करते हैं और हमारा वेतन दो माह से रोका गया है। 

यह है मामला 
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दो माह से वेतन नहीं मिलने से नगर पंचायत (Nagar Panchayat) आनन्दनगर में कार्यरत कर्मचारियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया।

कर्मचारियों ने कहा कि 2 महीने से हम लोगों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। हमारा परिवार भुखमरी के कगार पर है। हम लोग दिन रात मेहनत करके अपनी ड्यूटी करते हैं, उसके बाद भी हम सभी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।

क्या बोलीं ईओ 
फरेंदा नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार ने जल्द समस्या का समाधान कराते हुए वेतन दिलवाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।