हिंदी
मुजफ्फरनगर: शुक्रताल गंगा नदी में नहाने गए दो युवक लापता है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नदी में डूब गए है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। युवकों की तलाश के लिये सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: करंट लगने से महिला की मौत, ढाई साल के मासूम के सिर से उठा माँ का साया
इस घटना के बाद उपजिलाधिकारी जानसठ विजय कुमार, क्षेत्राधिकारी भोपा राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश प्रताप सिंह और शुक्रताल चौकी प्रभारी चन्द्रसैन सैंनी भी मौके पर पहुंच गए हैं। गोताखोरों ने दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं अभी तक युवकों का पता नहीं चल सका है।
Published : 9 August 2018, 7:37 PM IST
Topics : डूब पुलिस प्रशासन मुजफ्फरनगर युवक लापता सर्च अभियान
No related posts found.