हिंदी
मुजफ्फरनगर: बारिश के कारण जान-माल का नकसान होने का सिलसिला जारी है। जिले के पुरकाजी में बारिश के कारण घर में टपक रहे पानी की वजह से करंट उतर गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला का एक ढ़ाई साल का बेटा है। इस हादसे के मासूम के सिर से मां का साया उठ गया।
जानकारी के अनुसार मृतका कच्चे मकान में रहती थी, इस दौरान बारिश के कारण घर के अंदर पानी टपक रहा था। जिस वजह से करंट घर के अंदर रखे फ्रिज में उतर गया था। जैसे ही महिला ने फ्रिज को खोला तो उसे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के वक्त महिला के घर में कोई और मौजूद नहीं था।
महिला की चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग एकत्रित हो गए। किसी तरह परिजनों ने महिला को करंट की चपेट से छुड़ाया है। जब तक महिला को छुड़ाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस वजह से घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। आप को बता दें कि महिला की चार साले पहले शादी हुई थी और उसका ढाई साल का एक बच्चा भी है।
Published : 7 August 2018, 6:10 PM IST
Topics : करंट बिजली महिला मुजफ्फरनगर मौत
No related posts found.