हिंदी
गोरखपुर: नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा बकरीद पर्व की दृष्टिगत कुर्बानी में निकले हुए अवशेषों को दफनाने हेतु बनाए गए कृत्रिम गडडों का निरीक्षण किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर आयुक्त गौरव सिंह ने बताया किजानवरों के अवशेषों को दफनाने हेतु अभी तक सात कृत्रिम गड्ढे बनाए गए हैं तथा और भी गड्ढे बनाए जा रहे हैं बकरीद में लगातार तीन दिन कुर्बानी होने से कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अवशेष दफनाने के उपरांत मैलथीयान नमक आदि की आपूर्ति ले ली गई है।
नगर आयुक्त ने बताया कि अवशिष्ट दफन स्थल पर कर्मचारी के लिए पेयजल जलपान एवं प्रकाश की व्यवस्था किए जाने हेतु उपनगर आयुक्त को निर्देश दिया गया।
उन्होंने बताया कि अपशिष्ट दफन स्थल पर गाड़ियों को ले जाने हेतु रास्तों बनाने हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया है। अवशिष्ट से किसी भी प्रकार की बीमारी न फैले इसके लिए विभिन्न प्रकार की छिड़काव एवं ब्लीचिंग व मेलाथीयान डाले जाएंगे।
Published : 16 June 2024, 7:53 PM IST
Topics : artificial pits Gorakhpur inspected Municipal Commissioner उत्तर प्रदेश कृत्रिम गडडों गोरखपुर नगर आयुक्त निरीक्षण बकरीद पर्व