Republic TV के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बहाने फिर सामने आयीं कंगना रनौत, देखिये Video

मुंबई में पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिर एक बार सामने आयी हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में पढिये, क्या बोलीं कंगना

Updated : 4 November 2020, 12:45 PM IST
google-preferred

मुंबई: पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिर एक बार सामने आयीं है। कंगना ने एक वीडियो जारी कर अर्नब की गिरफ्तारी के बहाने फिर एक बार महाराष्ट्र सरकार सवाल उठाये हैं।

रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को आज मुंबई पुलिस ने 2018  में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या के पुराने मामले में पूछताछ के लिये गिरफ्तार किया।

अर्नब ने गिरफ्तारी के दौरान मुंबई पुलिस पर उनके साथ हाथापाई करने का भी आरोप लगाया है। अर्नब की गिरफ्तारी के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गयी है।

कंगना रनौत ने भी अर्नब की गिरफ्तारी को लेकर एक वीडियो जारी किया, जिसे आप यहां देख सकते हैं।  
 

Published :  4 November 2020, 12:45 PM IST

Related News

Advertisement