हिंदी
लखनऊ: सत्ताधारी भाजपा में आंतरिक क्लेश की अटकलों के बीच सोमवार से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। इस सत्र में मेन फोकस अनुपूरक बजट पर होगा। वहीं विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरेगा।
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरूआत विपक्ष के जोरदार हंगामे और सदन में विरोध प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सदन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
लखनऊ: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने के लिये साइकिल से पहुंचे सपा विधायक, सत्र की शुरूआत होते ही सदम में हंगामा, बाढ़, सूखा और बिजली कटौती का मुद्दा उठाएगा विपक्ष#UttarPradesh #UPVidhanSabha #MonsoonSession #SamajwadiParty #bjp #UPBudget pic.twitter.com/Jnnj58dEN7
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 29, 2024
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक यूपी विधानसभा का मानसून सत्र बड़ा खास होने वाला है। उत्तर प्रदेश की जनता को इस बार योगी सरकार के पिटारे से कुछ खास निकलने की आशा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 30 जुलाई को सदन में अनुपूरक बजट पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार के पहले अनुपूरक बजट का आकार करीब 2005 हजार करोड़ रुपये हो सकता है।
लखनऊ: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, विधानसभा में हंगामे के आसार, बाढ़, सूखा और बिजली कटौती का मुद्दा उठाएगा विपक्ष, देखिये विधानसभा से डाइनामाइट न्यूज़ की ये LIVE रिपोर्ट#UttarPradesh #UPVidhanSabha #MonsoonSession #SamajwadiParty #bjp #UPBudget pic.twitter.com/y9YB7pazcg
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 29, 2024
यूपी विधानसभा में शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर लगातार अटलकें तेज हो रही है। विपक्ष कई सारे मुद्दों को लेकर योगी सरकार को घेरने का प्रयास करेगी।
वहीं सपा के नये नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय यूपी सरकार को जमकर घेरते हुये नजर आ सकते हैं। माता प्रसाद पांडेय के साथ सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भी सदन में जमकर बरस सकते हैं।
Published : 29 July 2024, 11:47 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Lucknow News mata prasad pandey UP Government UP News up vidhansabha session माता प्रसाद पाण्डे यूपी विधानसभा सत्र