हिंदी
मुंबईः महाराष्ट्र का सियासी संघर्ष अब सियासी संकट की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। खबरों के मुताबिक आज राष्ट्रपति शासन लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ेंः कैबिनेट ने किया शिवसेना सांसद सावंत का इस्तीफा मंजूर
बता दें कि इससे पहले सोमवार को पूरे दिन बैठक की गई थी। जिसके बाद अब बीजेपी और शिवसेना दोनों को राज्यपाल सरकार बनाने के लिए बुला चुके हैं और उनके चांस खत्म हो गए हैं। आज एनसीपी की बारी है। इससे पहले ही मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन पर फैसला ले लिया है और राष्ट्रपति को सिफारिश भेज दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है।
Published : 12 November 2019, 4:01 PM IST