Manya Singh: मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह की ये तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल, जानिए कैसे तय किया ये मुश्किल सफर

डीएन ब्यूरो

फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनर अप मान्या सिंह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मान्य सिंह ने यह खिताब जीतने के साथ-साथ लाखों लोगों का दिल भी जीत लिया है। देखें मान्या सिंह की बेहद खास तस्वीरें

मान्या सिंह

VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 अपनी इस साल की विजेता मिल गई है। मानसा वाराणसी ने इस खिताब को अपने नाम किया है। तो यूपी की वहीं मान्या सिंह और मनिका शियोकांड फर्स्ट व सेकेंड रनर अप रहीं।

आर्थिक दिक्कतों का सामना करने के बाद मान्या सिंह ने हासिल किया ये मुकाम

अपनी आर्थिक दिक्कतों का सामना करने के बाद मान्या सिंह इस मुकाम पर पहुंची हैं।

पिता मुंबई में ऑटो ड्राइवर हैं

उनके पिता ओमप्रकाश सिंह मुंबई में ऑटो ड्राइवर हैं। मां मनोरमा देवी मुंबई में टेलर की दुकान चलाती हैं। चॉल में रहने वाली मान्या सिंह ने आसमां छू लिया।

काफी स्ट्रगल

उन्होंने कई बार ऐसा भी गुजारा हुआ जब उन्हें पूरी रात बिना खाने और नींद के लिए मीलों चलना पड़ा था। अपनी जिंदगी में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है।

कई लोगों को सपने देखने की प्रेरणा दी है

मान्या ने एक इंटरव्यू में कहा है कि कहा, ''मैंने अपने पिता, मां और भाई की स्थिति ठीक करने के लिए बहुत कुछ किया है और आज मैं यहां हूं, दुनिया को दिखाने के लिए कि आप ठान लो तो कुछ भी कर सकते हो।'' अपनी इस जीत से मान्या सिंह ने कई लोगों को सपने देखने की प्रेरणा दी है।

बस खुद पर विश्वास और मेहनत करने की इच्छा होनी चाहिए

उन्होंने साबित कर दिखाया है कि दिक्कतों का सामना कर कुछ भी हासिल किया जा सकता है, बस खुद पर विश्वास और मेहनत करने की इच्छा होनी चाहिए।








संबंधित समाचार