Weather Alert: होली से पहले इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर आज हो सकती है बारिश

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सो में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। जानिए कैसा रहेगा आपके राज्या में मौसम का हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 March 2021, 10:06 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः उत्त्तर भारत समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।  

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में वर्षा होने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भी बर्फबारी का जोर रहेगा। आज भी देश के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। होली  के पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश हो सकती है। 

बिहार और झारखंड की बात करें तो अगले 28 मार्च तक 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी तथा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने ये संभावना जताई है कि उत्तर प्रदेश में होली से ठीक पहले मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।

Published : 
  • 24 March 2021, 10:06 AM IST