हिंदी
वाशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन से इस बार मीडिया को दूर रखा जायेगा।
यह भी पढ़ेंः चीन ने चेंगदू में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास किया बंद, इमारत को कब्जे में लिया
स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। दैनिक समाचार पत्र अरकनसास डेमोक्रेट-गजट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना प्रांत के चारलोट में 24-27 अगस्त के बीच रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) का आयोजन किया जायेगा।
पार्टी का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण ये कदम लिया गया है। इस इवेंट में बहुत ही कम लोग शामिल होंगे।
Published : 2 August 2020, 5:54 PM IST
Topics : America Donald Trump President Election Republican party अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप प्रेस राष्ट्रपति चुनाव रिपब्लिकन पार्टी