मनोज सिन्हा: सीएम पद पर मेरा कोई दावा नहीं, मैं रेस में नहीं हूं..

उत्तर प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद से ही बीजेपी के मुख्यमंत्री को लेकर बना सस्पेंस आज खत्म होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम आगे चल रहा है। हालांकि मनोज सिन्हा बार बार इस सवाल से बचते नजर आ रहे हैं।

Updated : 18 March 2017, 1:42 PM IST
google-preferred

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लगभग फैसला ले लिया है। सूत्रों की माने तो मोदी और शाह ने गाजीपुर से तीन बार सांसद एवं मौजूदा केंद्र सरकार में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को यूपी के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। इसकी अधिकारिक घोषणा आज लखनऊ में होने वाली बीजेपी की विधायक दल की बैठक के बाद होने की संभावना है। हालांकि सिन्हा ने खुद के CM बनने की बात को फिर से खारिज किया है।

यह भी पढ़ें: मनोज सिन्हा ने कहा- मैं यूपी सीएम की रेस में नहीं

खुद को मुख्यमंत्री के लिए चुने जाने की अटकलों के बीच मनोज सिन्हा शनिवार को वाराणसी पहुंचे और कई मंदिर में भगवान दर्शन किए। सबसे पहले मनोज सिन्हा कालभैरव मंदिर गए, इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और आखिर में संकटमोचन मंदिर में पूजा अर्चना की, जिसके बाद वह फिर गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। मनोज सिन्हा ने कहा कि उनको मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने की बातें सिर्फ अफवाह हैं.

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने आदित्यनाथ को बुलाया दिल्ली, CM पद के हैं प्रबल दावेदार

मनोज सिन्हा ने कहा कि उनके पास पहले से ही केंद्र में काफ़ी जिम्मेदारियां हैं और वह इस वक्त रेल राज्यमंत्री के साथ ही संचार मंत्रालय भी देख रहे हैं। ऐसे हालात में नई जिम्मेदारी लेने का कोई सवाल नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता है और मुख्यमंत्री बनने वाली कोई बात नहीं है।

Published : 
  • 18 March 2017, 1:42 PM IST

Related News

No related posts found.