मनोहर लाल खट्टर बने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री, दुष्यंत्र उप मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और जजपा गठबंधन में बनी नई सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ग्रहण की। वह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Updated : 27 October 2019, 4:53 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और जजपा गठबंधन में बनी नई सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ग्रहण की। वह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने श्री खट्टर और श्री चौटाला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन दोनों के अलावा गठबंधन सरकार के किसी अन्य कैबिनेट अथवा राज्य मंत्री ने शपथ नहीं ली। अब नई सरकार की मंत्रिपरिषद को बाद में शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

यह भी पढ़े: कांग्रेस या भाजपा को समर्थन देने पर बोले दुष्यंत चौटाला, उस पार्टी को समर्थन देंगे जो... 

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिरोमणि अकाली दल(शिअद) संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष ,पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी डा0 अनिल जैन, चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तथा हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य में गत 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव हुये थे और 24 अक्तूबर को हुई मतगणना में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाने के कारण भाजपा ने जजपा के दस और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई है। भाजपा को इस चुनाव में 40 सीटें मिली थीं और बहुमत के जादुई आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई थी। (वार्ता)

Published : 
  • 27 October 2019, 4:53 PM IST

Related News

No related posts found.