

क्या आपने कभी सोचा है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह हमेशा नीली पगड़ी ही क्यों पहना करते थे? इस बात का जवाब मनमोहन सिंह ने एक बार खुद ही दिया था। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92वर्ष की उम्र में निधन हो गया जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री को महान नेता और अर्थशास्त्री के रूप में पहचाना जाता है, वहीं दूसरी ओर उनकी पहचान का दूसरा पहलू भी है, जो है उनकी नीली पगड़ी। क्या आपने कभी सोचा है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह हमेशा नीली पगड़ी ही क्यों पहना करते थे?
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, इस सवाल का जवाब एक बार खुद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दिया था। साल 2006 में को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट ऑफ लॉ से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर तत्कालीन ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और विश्वविद्यालय के चांसलर प्रिंस फिलिप का ध्यान उनकी पगड़ी और उसके रंग पर गया। इसके बाद मनमोहन सिंह ने खुद बताया था कि क्यों वह इस रंग की पगड़ी पहनते हैं।
'ब्लू टर्बन' के नाम से बुलाते थे दोस्त
उन्होंने बताया था कि जब वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तब वे नीले रंग की पगड़ी पहना करते थे। उन्होंने कहा था कि मेरे दोस्तों ने मुझे 'ब्लू टर्बन' (ब्लू पगड़ी) का निकनेम दिया था।"
इसके बाद नीला रंग उनके जीवन का अहम हिस्सा बन गया और वह अपनी पगड़ी के लिए नीले रंग का ही चुनाव करते आए। साथ ही उन्होंने बताया था कि नीला रंग हमेशा से उनका पसंदीदा रहा है। बस तभी से नीली पगड़ी उनके जीवन का एक अहम हिस्सा बन गई।
92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, गुरुवार देर रात को 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। AIIMS ने खुद उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. सिंह ने रात 9 बजकर 51 मिनट पर दुनिया को अलविदा कह दिया।