हिंदी
इंफाल: मणिपुर (Manipur) में जारी जातीय हिंसा (Violence) के बीच प्रदेश के बिष्णुपुर जिले में बृहस्पतिवार शाम चार लोगों की गोली मारकर हत्या (Shot dead ) कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि यह घटना निंगथौखोंग खा खुनौ में हुई । उसने बताया कि मरने वालों में एक व्यक्ति और उसके 60 वर्षीय पिता शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है ।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में भड़की हिंसा, ट्रैन में लगायी आग, चार की मौत
गोलीबारी में बचे एक व्यक्ति के हवाले से एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब मजदूर (laborer) खेत में सिंचाई कर रहे थे तभी पांच से छह हथियारबंद बदमाश (Armed Robber)आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी।’’
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि उन्हें गोली मारने के बाद बदमाश उन पहाड़ी इलाकों की ओर भाग गए, जहां से वे आए थे।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में गोलीबारी में दो की मौत; आदिवासी संगठन ने कांगपोकपी जिले में बंद की घोषणा की
इसी के साथ राज्य में बुधवार से अब तक करीब सात लोगों की हत्या की जा चुकी है जिनमें पुलिस के दो कमांडो भी शामिल हैं ।
Published : 19 January 2024, 10:53 AM IST
No related posts found.