हिंदी
मैनपुरी: जनपद के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में अज्ञात कारणों के चलते होमगार्ड के जवान ने फांसी लगा ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फांसी की खबर पाकर सभी ग्रामीण एकत्रित हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला एलाऊ थाना के ग्राम सिंहपुर का है। मृतक होमगार्ड की पहचान वारेलाल यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार होमगार्ड का जवान जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में तैनात था। शुक्रवार रात मृतक होमगार्ड घर से ड्यूटी के लिए निकला था। ग्रामीणों ने शनिवारको उसका शव पेड़ पर लटकता मिला।
पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी लेने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लिया गया और उसे पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। होमगार्ड ने फांसी लगाई है या कोई और वजह है।
Published : 27 April 2024, 1:12 PM IST
Topics : Dead body found home guard mainpuri उत्तर प्रदेश पेड़ फांसी मैनपुरी शव होमगार्ड