हिंदी
नई दिल्ली: पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में आरोपी तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की लोक सभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। संसद सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ महुआ मोइत्रा अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर उनकी लोक सभा सदस्यता को रद्द किये जाने के फैसले को चुनौती दी है।
बता दें कि शुक्रवार को लोक सभा में एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पेश की गई थी। मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के गंभीर आरोप लगाये गये थे। एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट के बाद मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव लोकसभा में ध्वनिमत से पास हो गया। इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी रद्द हो गई।
महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लोकसभा से उनके निष्कासन को चुनौती दी है।
Published : 11 December 2023, 1:24 PM IST
No related posts found.