हिंदी
महराजगंजः श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले ग्रामसभा परसा खुर्द में आस्था का महापर्व छठ शान्तिपूर्ण ढंग से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मनाया गया। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन और सगे-संबंधियों का छठ के पावन घाटों पर सुबह से ही जमावड़ा लगा रहा।

यहां छठ में व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिये उपवास करके सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया इसके बाद सभी लोगों को छठ घाट में और फिर घर पहुंचने पर प्रसाद वितरण किया गया। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही आज छठ मईया की पूजा- अर्चना के बाद यह त्यौहार सम्पन्न हो गया।

बताते चले परसा खुर्द वही गांव है जहां छठ घाट और कब्रिस्तान को लेकर दो समुदायों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस वजह से भी यहां छठ पर्व पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के नेतृत्व मे तीन जिलों के पुलिस बल की मदद लेकर छठ पर्व के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित किया गया।
Published : 14 November 2018, 12:15 PM IST
No related posts found.