हिंदी
महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक स्कूल बस पलट कर सड़क किनारे खाई में गिर गयी।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन नीति तैयार, गाड़ी के मुफ्त पंजीकरण का प्रस्ताव
जिससे बस में सवार 15 बच्चे घायल हो गये।राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य कर घायल बच्चों के इलाज का समुचित प्रंबध कराने का निर्देश दिया है।
महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि जिला मुख्यालय के विजय सागर क्षेत्र स्थित साईं इंटर कालेज की मिनी बस
सुबह ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल वापस लौट रही थी। तभी पसवारा गांव के निकट एक ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो कर बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। (वार्ता)
Published : 14 September 2022, 12:02 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश खाई घायल बच्चे महोबा सदर कोतवाली स्कूल बस
No related posts found.