हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और मुंबई में कांग्रेस के मुस्लिम नेता रहे बाबा सिद्दीकी ने अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राकांपा (अजित गुट) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे समेत शीर्ष नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री भुजबल को ‘धमकी भरा’ पत्र मिला, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
सिद्दीकी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस छोड़ दी थी। इस अवसर पर सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक करियर में दिवंगत कांग्रेस सांसद सुनील दत्त की भूमिका को स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस की बैठक बुधवार को
सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने राकांपा में शामिल होने से पहले अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी और पूर्व कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त से सलाह ली थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुंबई कांग्रेस के एक प्रमुख मुस्लिम चेहरा सिद्दीकी महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे थे। उनके पुत्र जीशान सिद्दीकी बांद्रा (पूर्व) से कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन वह अब भी कांग्रेस के साथ हैं।
Published : 11 February 2024, 9:10 AM IST
Topics : Ajit Pawar Baba Siddiqui Congress maharashtra NCP अजित पवार एनसीपी कांग्रेस बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र