महाराष्ट्र के नांदेड़ में मौत का तांडव, ट्रक-टाटा मैजिक भिड़ंत में करीब 8 लोगों की मौत, कई घायल
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। ट्रक और टाटा मैजिक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में जानमाल का नुकसान हुआ। वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि टाटा मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए और वह छिटककर सड़क के किनारे जा गिरी।