Kolhapur: अमरावती पार्ट 2! फार्मेसी का छात्र यौन शोषण करके युवतियों को करता था ब्लैकमेल, दबोचा गया

महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर में अमरावती जैसे सनसनीखेज मामले की तर्ज पर एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक शाहिद समीर सनादी को कई युवतियों के कथित यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 April 2026, 2:53 PM IST
google-preferred

Kolhapur: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर में अमरावती जैसे सनसनीखेज मामले की तर्ज पर एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक शाहिद समीर सनादी को कई युवतियों के कथित यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हातकणंगले तालुका का निवासी है और फार्मेसी का छात्र है। उस पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए युवतियों से दोस्ती की, फिर उन्हें बहाने से कोल्हापुर और शिरोली के लॉज में बुलाया। वहां उनके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए और बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता रहा।

अमरावती जेल के अंदर हुआ जोरदार धमाका, पढ़े पूरी खबर

शिकायत के बाद खुलासा

27 अप्रैल को एक 20 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोपी पर यौन शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

करीबी दोस्त से खुली पोल

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपने एक करीबी दोस्त को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया था। इसी के बाद मामला सामने आया और पुलिस तक पहुंचा।

Ram Mandir Pran Pratishtha: अमरावती से 500 किलोग्राम ‘कुमकुम’ की पत्तियां भेजी गईं

वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

आरोप है कि शाहिद ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ भी साझा किया। इसके जरिए वह पीड़िताओं को धमकाता था कि अगर उन्होंने किसी को बताया या शिकायत की, तो वीडियो सार्वजनिक कर देगा।

10 से अधिक युवतियों को बनाया शिकार?

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इसी तरीके से करीब 10 युवतियों को अपना शिकार बनाया हो सकता है। हालांकि पुलिस इस पहलू की गहन जांच कर रही है। इस मामले को लेकर Shiv Pratishthan Hindustan और Bajrang Dal जैसे संगठनों ने भी पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और यदि अन्य पीड़िताएं सामने आती हैं, तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Location :  Maharashtra

Published :  28 April 2026, 2:53 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement