Gangster Ravi Pujari: गैंगस्टर रवि पुजारी को 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया, कर्नाटक से आज सुबह लाया गया मुंबई, जानिये पूरा मामला

डीएन संवाददाता

कई संगीन अपराधों में वांछित गैंगस्टर रवि पुजारी को आज मुंबई पुलिस कर्नाटक से मुंबई लेकर आई। इस गैंगस्टर के खिलाफ अकेले महाराष्ट्र में ही 49 मामले दर्ज हैं। जानिये इस केस से जुड़ा ताजा अपडेट



मुंबई: कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस मुंबई लेकर आ गई। पुलिस द्वारा गैंगस्टर रवि पुजारी को मुंबई लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। कभी छोटा राजन गिरोह का सदस्य रहे रवि पुजारी ने विदेश में रहकर मुम्बई में अपराध को अंजाम देकर महाराष्ट्र और बॉलीवुड में अपनी दहशत फैला रखी थी।

रवि पुजारी के खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में हत्या, उगाही, धमकी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। सिर्फ महाराष्ट्र में ही उसके खिलाफ 49 मामले दर्ज हैं। रवि पुजारी को पिछले साल फरवरी में पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार किया गया था। 

गैंगस्टर रवि पुजारी को आज मुंबई पुलिस सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर मुंबई लेकर आई है। लॉकअप में ले जाने से पहले उसका मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद उसे मकोका कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे 9 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के बाद रवि पुजारी की कस्टड़ी मुंबई पुलिस को मिली थी। रवि पुजारी को मुंबई पुलिस सड़क के रास्ते से लेकर आई है। दरअसल साल 2016 के गजाली होटल फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने पुजारी की कस्टडी की मांग की थी।

पिछले 15 सालों से फरार चल रहे गैंगस्टर रवि पुजारी को पिछले साल फरवरी में पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार किया गया था। रवि पुजारी के खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में हत्या करने, हत्या कराने, पैसों की उगाही समेत कई मामले दर्ज हैं। साल 2000 में उसने अपने गैंग में भरत नेपाली, हेमंत पुजारी, विजय शेट्टी को शामिल किया था। 










संबंधित समाचार