महराजगंज: सोनौली में पड़ोसी के घर महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने चार को उठाया

सोनौली कोतवाली क्षेत्र में महिला का शव पड़ोसी के घर बरामद किया गया है। जानिए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर

Updated : 1 October 2024, 12:38 AM IST
google-preferred

सोनौली (महराजगंज) सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के टोला करमहिया मे महिला जसमती देवी (30 वर्ष) पत्नी जितेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने हत्या के शक में दो महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

डाइनामाइट  न्यूज संवाददाता के अनुसार सोमवार की साम को जसमति देवी अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
जब परिजन पड़ोसी संजू देवी के घर पहुंचे, तो वहां कुछ पुरुष घर छोड़कर भाग गए और घर की महिलाएं एक अन्य कमरे में छिपी मिलीं। संदेह होने पर परिजनों ने घर की तलाशी ली, जहां कमरे में जसमति की शव पड़ी मिली।

हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संजू देवी के घर से चार लोगों को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

सीओ नौतनवां का बयान

पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि जसमति ने संजू देवी को कुछ पैसे उधार दिए थे, जिसे वह वापस मांगने बार-बार उसके घर जा रही थी। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के असल कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Published :  1 October 2024, 12:38 AM IST

Related News

Advertisement