Maharajganj: मोहम्मद रिजवान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोनीत, स्वागत समारोह में किया ये वादा

महराजगंज में रिजवान अहमद को कांग्रेस यूथ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। रिजवान अहमद को कांग्रेस यूथ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Updated : 26 December 2020, 6:18 PM IST
google-preferred

सिसवा बाजार(महराजगंज): सिसवा ब्लॉक के ग्रामसभा कुइया निवासी रिजवान अहमद को कांग्रेस यूथ का जिलाध्यक्ष शुक्रवार को बनाया गया। वहीं रिजवान अहमद को कांग्रेस यूथ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया।

आज जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान के सिसवा पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का पद सौंपा है। मैं उस पद की गरिमा बनाए रखते हुए आप सभी कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा मौजूद रहूंगा। मेरा हर संभव प्रयास रहेगा कि पार्टी के हर कसौटी पर मैं खरा उतरूँ। 

इस मौके पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद तिवारी, ज़हीर खान, सिकन्दर आलम, आनन्द कनौजिया, राजेश सिंह, चुन्नू अंसारी, सत्यनारायण प्रजापति, यूसुफ, रूमताज,आबिद,गुड्डू, नबीआलम, मोहर प्रसाद, भोला, गणेश, अनोज, अवधेश पांडेय, मानव सिंह, अब्दुल हफीद अंसारशेख सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published : 
  • 26 December 2020, 6:18 PM IST

Advertisement
Advertisement