हिंदी
कोल्हुई (महराजगंज): गोरखुपर से नौतनवां जाने वाले रूट पर पैसेंजर और सुपरफास्ट ट्रेनें चलती हैं। जिनसे स्थानीय लोग यात्रा करते हैं लेकिन बुधवार सुबह से ही इसी रूट पर पड़ने वाले भगीरथपुर स्टेशन पर लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है। जिससे यात्री परेशान हैं।
भगीरथ स्टेशन के नजदीकी गांव बेलवा, मुड़ली, अड्डाबाजार, राजपुर बरगदवा, मोगलहा आदि के लोग आज सुबह टिकट न मिलने के कारण स्टेशन से वापस लौट गए या किसी दूसरे वाहने से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। सुबह से ही यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है।
इस संबंध में जब टिकट खिड़की पर बैठने वाले से पूछा गया कि टिकट क्यों नहीं मिल रहा है तो उन्होंने बताया आज सुबह से ही कुछ स्टेशनों का टिकट नहीं है। इससे अधिक वह कुछ नहीं बता सके।
अब ऐसे में सवाल उठता है कि टिकट न मिलने की स्थिति में यात्री क्या करें? वहीं स्टेशन पहुंचे लोगों का कहना है कि इसके कारण उन्हें बहुत अधिक समस्या हो रही है। ट्रेन से आना जाना सुगम और सस्ता होता है लेकिन टिकट न मिलने के कारण किसी दूसरे साधन से गंतव्य तक जाना पड़ेगा।
Published : 22 May 2019, 12:50 PM IST
Topics : कोल्हुई ट्रेन टिकट पीयूष गोयल पैसेंजर भगीरथपुर महराजगंज रेलवे विभाग रेलवे स्टेशन सुपरफास्ट स्टेशन मास्टर
No related posts found.