हिंदी
महराजगंज: प्रदेश में हर तरफ यातायात व्यवस्था चरमराकर रह गई है। इससे न सिर्फ लोगों को कार्यस्थल पर जाने में देरी होती है बल्कि बच्चों को भी स्कूल जाने में लेट-लतीफी का सामना करना पड़ता है। त्यौहारी सीजन में तो परेशानी से और भी दो- चार होना पड़ा रहा है। महराजगंज की सड़कों का भी हाल कुछ इसी तरह बुरा है। यहां धनतेरस पर सोमवार को जाम के झाम से न सिर्फ आम लोग बल्कि यहां से होकर जा गुजर रहे पुलिस अधीक्षक आर.पी सिंह भी आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे।
यह भी पढ़ेंः महराजगंजः दुर्गा प्रतिमा खंडित करने से गांव में माहौल तनावपूर्ण..भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस अधीक्षक के इस तरह जाम में फंसने से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावों की भी पोल खुल गई। इसकी सूचना जब संबंधित पुलिस स्टेशन को पता चली तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यहां मुख्य चाराहे पर लगे इस भीषण जाम को खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गये। जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना है कि जाम लगने का मुख्य कारण यहां रिंग रोड व बाईपास का न होना भी है।
यह भी पढ़ेंः पंजाब के बाद अब यूपी में ट्रेन से कटे लोग, नहीं थम रहे हादसे, रेलवे की लापरवाही चरम पर
यह भी पढ़ेंः यूपी के गालीबाज एसपी का एक और आडियो हुआ वायरल, हर कोई हैरान
इस वजह से आए दिन शहर के मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति से परेशानी खड़ी होने लगती है। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद यहां जाम खुलवाया तब जाकर पुलिस अधीक्षक इस जाम से निकल पाये।
यातायात पुलिस यातायात नियमों को लेकर हालांकि जागरुकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरुक भी करती है लेकिन व्यवस्था का सही क्रियान्वयन नहीं होने से जब खुद पुलिस महकमा ही जाम के झाम में फंसता है तो तब पुलिस प्रशासन को यातायात नियमों व जागरुकता की बात याद आती है।
Published : 5 November 2018, 5:31 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश जागरूकता सप्ताह जाम पुलिस अधीक्षक महराजगंज मुख्य चौराहा यातायात पुलिस यातायात माह वाहन चालक
No related posts found.