महराजगंज: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिलाओं ने निकाली पिंक रैली

महराजगंज में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिलाओं ने पिंक स्कूटी पर रैली निकाली है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 February 2022, 1:35 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद में मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्रशासन द्वारा एक अभियान 'मतदान करे महराजगंज' चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज जनपद में  महिलाओं द्वारा पिंक रैली निकाली है। 

स्कूटी रैली को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा और  पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर मेन चौराहा होते हुए वैकुंठपुर हाइडिल से मुड़कर पुनः मेंन चौराहा होते हुए तहसील सदर पर समाप्त हुई।

 रैली पर विभिन्न स्थलों पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुष्प-वर्षा भी की गई।