हिंदी
महराजगंज: फरेंदा चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही न होने से गुस्साये वकीलों का आक्रोश मंगलवार को सड़कों पर फूट पड़ा। अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। गुस्साये अधिवक्ताओं ने यहां पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्होंने तहसील परिसर के मुख्य गेट को बंद कर दिया।

यहां के अधिवक्ता फरेंदा चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश राज के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। गत दिनों पुलिस और अधिवक्ता आमने-सामने आ गये थे। आरोप है कि इसी दौरान फरेंदा चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश राज ने एक सीनियर अधिवक्ता का कॉलर पकड़ लिया था, जिससे बात बिगड़ गई और मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी बात को लेकर वकील चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
फरेंदा चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश राज के खिलाफ अब तक उचित कार्यवाही न होने से अधिवक्ताओं में व्यापक रोष और आक्रोश है। मगंलवार को नाराज वकीलों ने पुलिस के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वकीलों ने फरेंदा तहसील परिसर के मुख्य गेट को भी बंद कर दिया।
स्थानीय पुलिस अब गुस्साये अधिवक्ताओं के मान मनौवल में जुटी हुई है।
Published : 2 August 2022, 1:45 PM IST
Topics : Farenda Maharajganj police uttar pradesh उत्तर प्रदेश नारेबाजी पुलिस फरेंदा महराजगंज वकीलों