महराजगंज: मछुआरों की पिकअप गाड़ी का फटा टायर, एक की मौत, 6 घायल, सड़क पर तैरने लगी मछलियां

महराजगंज जनपद के फरेंदा रोड पर त्रिमोहानि पुल के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मछलियों से भरे मछुआरों की पिकअप गाड़ी का टायर फट गया। हादसे में एक की मौत और 6 लोग घायल हो गए है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 July 2022, 7:23 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा रोड पर त्रिमोहानि पुल के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मछलियों से भरे मछुआरों की पिकअप गाड़ी का टायर फट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए है। हादसे के कारण गाड़ी में लोड जिंदा मछलियां सड़क पर तैरने और तड़पने लगी। कुछ देर तैरने के बाद मछलियों ने भी दम तोड़ दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मछुआरे मछली लेकर महराजगंज जा रहे थे, तभी फरेंदा रोड पर त्रिमोहानि पुल के पास उनकी पिकअप गाड़ी का पहिया फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर कर पलट गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मृतक की पहचान सुग्गन पुत्र श्यामलाल निवासी महुअवा के रूप में हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Published : 
  • 11 July 2022, 7:23 PM IST