हिंदी
महराजगंज: जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में आयोजित रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के मौके पर देर रात तेज आंधी के कारण चाहर दीवारी गिरने से दो साधुओं की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
मृतकों में रामपुर और सिंदुरिया के दो साधु हैं।

जानकारी के मुताबिक रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के समय विभिन्न स्थानों से आए साधु टावर की दीवार के किनारे विश्राम कर रहे थे। इस दौरान तेज आंधी आने के कारण टावर की बाउंड्री वाल गिर गई। जिसके कारण कई साधु घायल हो गए और 2 साधु की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Published : 21 May 2022, 11:47 AM IST
Topics : Accident Killed Maharajganj UP Police Yagya उत्तर प्रदेश टॉवर महराजगंज हादसा