हिंदी
निचलौल (महराजगंज): बढ़ैपुरवा गांव के महेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि दीवानी न्यायालय में जमीन का मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद लेखपाल गजेन्द्र भारती की मनमानी रिपोर्ट पर उनका मकान जबरन बिना नोटिस के अधिकारियों ने गिरा दिया।
अब यह शिकायत जिलाधिकारी से की गयी है और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गयी है। आरोप है कि पीड़ित का श्रेणी 6 (2) यानी डीह में आबादी का गाटा संख्या 396, 0.81 हेक्टेयर जमीन है, जिस पर पीड़ित 40 साल के काबिज था। उसके मकान को मनमानी रिपोर्ट के आधार पर गिरा दिया गया।
महेंद्र यादव के अलावा नरेंद्र यादव, रवींद्र यादव, सफरुद्दीन, जनार्दन प्रसाद आदि ने हल्का लेखपाल गजेंद्र भारती व अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
Published : 2 July 2022, 2:48 PM IST
Topics : Court Case DM Maharajganj nichlaul कोर्ट केस डीएम निचलौल महराजगंज व्यक्ति शिकायत