हिंदी
महराजगंज: लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण के लिए 19 मई को मतदान होना है। जिसके लिए बीते दिन सिसवा विकास खंड के एक गांव में कैबिनेट मंत्री की जनसभा का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम स्थल पर लगे एक होर्डिंग ऐसा लगा था जो चुनाव आचार संहिता के निदेर्शों को खुलेआम मुंह चिढ़ा रहा था।
महराजगंज के सिसवा विकास खंड के सबया गांव के अहिरौली टोले में बुधवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मोर्य की जनसभा हुई। जनसभा कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय के पास हुआ। जनसभा स्थल पर ही सौभाग्य योजना का एक बड़ा सा बोर्ड लगा हुआ था। उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो बनी हुइ है। जिससे चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था लेकिन किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की निगाह उस पर नहीं गई। जबकि चुनाव आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर रखी है।

गांव के लोगों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा कि किस तरह एक तरफ कैबिनेट मंत्री भाजपा सरकार की खूबियां गिना रहे थे, वहीं उनके पीछे लगा पार्टी का होर्डिंग चुनाव आयोग की पारदर्शिता को तार-तार कर रहा था।
Published : 16 May 2019, 12:16 PM IST
Topics : आचार संहिता कैबिनेट मंत्री चुनाव आयोग जनसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रशासन महराजगंज लोकसभा चुनाव 2019 स्वामी प्रसाद मोर्या
No related posts found.