हिंदी
महराजगंज: जिले में बाढ़ के कहर के बीच लोगों को अब एक नये तरह के संकट से जूझना पड़ रहा है। जिले के त्रिमुहानी पुल के पास आज फिर एक अजगर मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। यह अजगर पेड़ की एक बड़ी शाखा पर था, जिसे दखने के लिये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिले में बाढ़ के बीच अजगर मिलने की यह दूसरी घटना है।
यह भी पढ़ें: बाढ़ के बीच महराजगंज में 7 फीट लंबा अजगर मिलने से मची दहशत
कल गुरुवार को भी जनपद मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर मुंडेरा कला गांव के बलिया पुल के पास 7 फीट लंबा अजगर गांव वालों ने देखा था। आज एक बार फिर अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गयी। लोग अजगर देखने पहुंचने लगे।
यह भी पढ़ें: महराजगंज बाढ़ के हालात पर अभी तुरंत का हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर
बाढ़ के कारण सभी जगह पानी भरने से सांपों और अन्य खतरनाक जलीय जतुंओं के बाहर आने से नया संकट पैदा हो गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 18 August 2017, 2:26 PM IST
Topics : MaharajganjFloods अजगर त्रिमुहानी पुल दहशत बाढ़ महराजगंज सांप
No related posts found.