Maharajganj: कृषि बिल के विरोध में निकाली गई पद यात्रा, ग्रामीणों को किया जागरूक

कृषि कानून के खिलाफ सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा बंदी चौराहे में भाकपा माले के समर्थकों ने गांव-गांव पहुंचकर पद यात्रा और नुक्कड़ सभा निकाला। इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 January 2021, 5:57 PM IST
google-preferred

महराजगंजः रविवार को सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा बंदी चौराहे पर भाकपा माले के बैनर तले गांवों में जाकर पद यात्रा निकाली गई। ये पद यात्रा दिल्ली में चल रहे 3 कृषि काले कानून के खिलाफ किसान आंदोलन के समर्थन में निकाला गया है।

पद यात्री निकालते लोग

पद यात्रा ग्राम बेलहवा टोला, बसडीला होते हुए होरिलपुर गांव में समाप्त किया गया। साथ ही साथ जगह-जगह नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सभा की अध्यक्षता कामरेड, रामअधार चौरसिया व संचालन कामरेड संजय निषाद ने किया और सभा और पद यात्रा में कामरेड श्रीपती विष्वकर्मा, मोहन गुप्ता, बालकिशुन, धर्मेंद्र निषाद परसन निषाद रामबहल निषाद सहित दर्जनों कामरेड शामिल रहें। 

गांव-गांव जाकर निकाली गई पद यात्रा

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता से बात करते हुए कामरेड हरीश ने सभा के माध्यम से कहा की स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट सरकार लागू करे, न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाए जबकि कामरेड संजय निषाद भाकपा माले एरिया सचिव ने कहा- की कोरोना के आड़ में मोदी सरकार ने देश के बड़े पूजीपतियों का आठ लाख करोड़ माफ कर दिया। गरीबो किसानों का भी बिजली बिल और कर्जा माफ होना चाहिए। वक्ताओं ने बताया कल 4 जनवरी को सिसवा पूर्वी के गांवो में पद यात्रा किया जायेगा। इस पद यात्रा में कई लोग शामिल रहें।

Published :  3 January 2021, 5:57 PM IST

Related News

Advertisement