महराजगंज: इस तरह होती थी ब्यूटीपार्लर में जिस्मफरोशी, SEX रैकेट चलाने वाली युवती समेत 4 गिरफ्तार, होंगे कई बेनकाब

ब्यूटीपार्लर की आड़ में चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद कई राज फाश होने वाले है। मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 1 September 2020, 4:14 PM IST
google-preferred

महराजगंज: शहर में ब्यूटीपार्लर की आड़ में चलने वाले जिश्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के शास्त्री नगर में ब्यूटीपार्लर के नाम पर चल रहे देह व्यापार के इस अड्डे पर शराब और शबाब का पूरा बंदोबस्त किया जाता था। देह व्यापार के इस अड्डे से शराब के साथ कई आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री भी बरामद की गयी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद कई बेनकाब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें..महराजगंज: रंग लाई डाइनामाइट न्यूज की खबर, प्रशासन पर दिखा सीधा असर, हटाई गई अवैध शराब की दुकानें 

पुलिस की गिरफ्त में दो युवतियां

सफेदपोशों की भी होती थी 'रातें रंगीन'

डाइनामाइट न्यूज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक जिस्मफरोशी के इस अड्डे पर शहर और जिले के कुछ सफेदपोश लोग भी अपनी 'रातें रंगीन' करते थे। इसके अलावा यहां कुछ युवाओं का भी आना-जाना लगा रहता था। सेक्स रैकट को संचालित करने वाली महिलाएं चौकस रहकर शहर के अंदर और बाहर के कुछ खास व भरोसेमंद टाइप ग्राहकों को ही शराब और शबाब को परोसा करती थी। देह व्यापार का संचालन करने वाली मुख्य महिला समेत चार युवतियों को गिरप्तारी के बाद कई तरह के राज उजागर हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें..महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज की खबर का असर, कोटेदार को महंगी पड़ी राशन कटौती, जांच को पहुंची सरकारी टीम 

छापेमारी को पहुंची पुलिस टीम

खुलेंगे कई राज, होंगे कई बेपर्दा

डाइनामाइट न्यूज को यह भी जानकारी मिली कि स्थानीय मौहल्ले वासियों की शिकायत पर पुलिस ने जब इस ब्यूटीपार्लर पर बीती रात छापेमारी की तो खुद पुलिस भी हैरान रह गयी। वहां से कई तरह के कंडोम और खास किस्म की दवाई जैसी चीजों के अलावा कई तरह की अश्लील और आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देह व्यापार के इस धंधे को कहीं कोई स्थानीय शह को नहीं मिली थी। गिरफ्तार युवतियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के इस अड्डे का खुलासा होने के बाद कई तरह के राज फाश हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें..महराजगंज: भ्रष्टाचार का नायाब मामला.. ई-टेण्डर से पहले ही निर्माण कार्य शुरू, ठेकेदार-विभाग की सांठगांठ उजागर 

छापेमारी के लिये रात को पहुंची पुलिस

ब्यूटी पार्लर पर पहले से था शक 

डाइनामाइट न्यूज को इस बात की भी जानकारी मिली है कि कुछ स्थानीय लोगों को भी इस ब्यूटी पार्लर को लेकर पहले से ही शक था, लेकिन जब उनका शक यकीन में बदल गया तो कॉलोनी के लोगों ने उन्होंने बीती रात पुलिस को सूचना दी। इस पुख्ता सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और महराजगंज की महिला थाना प्रभारी मनीषा सिंह और कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई।

आपत्तिजनक चीजें बरामद 

सूचना के बाद शास्त्री नगर में पुलिस ने छापेमारी की और तमाम तरह की आपत्तिजनक चीजों के साथ तीन युवतियों सहित सेक्स रैकेट चलाने वाली मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें बिहार और आसपास की युवतियां शामिल हैं। महराजगंज पुलिस इस मामले में पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है।

किसके शह पर चल रहा था सेक्स रैकेट?

सबसे बड़ी और हैरान करने वाली बात यह है कि महराजगंज के छोटे से नगरपालिका क्षेत्र के शास्त्री नगर में यह सेक्स रैकेट सक्रिय था। ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह गिरोह यहां कितने सालों और किसके शह पर चल रहा था। क्या इन युवतियों द्वारा यहां के अलावा भी कोई अन्य जगहों पर इस तरह के देह व्यापार के अड्डे चलाये जाते हैं?  
 

Published : 
  • 1 September 2020, 4:14 PM IST

Advertisement
Advertisement