हिंदी
फरेन्दा (महराजगंज): जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के क्षेत्र में सुस्थापित नाम डाइनामाइट न्यूज की खबर का एक बड़ा असर फिर सामने आया है। जनता की आवाज बनकर जिले में अवैध शराब की दुकानों के संचालन की खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया और इस तरह की काली करतूतों में जुटी अवैध शराब की दुकानों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा लेजार महदेवा रोड पर घनी आबादी और विद्यालय के पास अवैध तरीके से शराब व अंग्रेजी बियर की दुकान संचालित हो रही थी। इन दुकानों के खुलने से नौनिहालों और महिलाओं पर बेहद बुरा असर पड़ रहा था।
स्कूल के पास ही शराबी अक्सर नशे में उल्टी-सीधी हरकतें करते थे। जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा था। इस समस्या को डाइनामाइट न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर शराब की दुकानों को बंद कराया और वहां लगे बोर्डों को हटावाया।
इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधक द्वारा भी शिकायत की गयी थी। डाइनामाइट न्यूज ने भी सभी पक्षों की परेशानी को समझते हुए इस खबर को प्रकाशित किया, जिसका बड़ा असर अब सामने आया है।
Published : 31 August 2020, 6:34 PM IST
No related posts found.