हिंदी
महराजगंज: कोल्हुई थानाक्षेत्र के सोनपिपरी गांव के पास पुलिस ने एक कार में लदा आठ बोरा विदेशी मटर बरामद किया है। शुक्रवार को बहराइच के एक युवक को कार में लदी 8 बोरी विदेशी मटर के साथ कोल्हुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला तस्करी के जुड़ा बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक कार को रोककर जाँच की तो उसमे विदेशी मटर मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रफ़ी अहमद निवासी बहराईच बताया।
पुलिस ने युवक को मटर व कार के साथ अग्रिम कार्यवाही के लिए कस्टम नौतनवा को सुपुर्द कर दिया है। आरोपी युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है।
Published : 25 July 2020, 5:17 PM IST