Maharajganj: महराजगंज में मासूम पीयूष गुप्ता की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, आक्रोशित जनता ने किया चक्का जाम

महराजगंज में 6 साल के मासूम पीयूष गुप्ता की अपहरण के बाद हुई हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोग चक्का जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।

Updated : 13 December 2020, 11:16 AM IST
google-preferred

महराजगंज: चार दिन पहले पचास लाख की फिरौती के लिये अपहरण किये गये 6 साल के मासूम पीयूष गुप्ता की हत्या कर दी गयी है। इस घटना से आक्रोशित लोग महराजगंज-फ़रेंदा मुख्य मार्ग को जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं।

रोते-बिलखते मृतक के परिजन

वहीं पीयूष के पिता और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। 

मासूम की अपहरण के बाद हुई हत्या से आक्रोशित जनता ने किया चक्का जाम

मासूम की अपहरण के बाद हुई हत्या से गुस्साए परिवार और गांव के लोगों ने काफी हंगामा भी किया है। इस तरह से लोगों की नाराजगी को देखकर पुलिस के पसीने छुटने लगे हैं।