Site icon Hindi Dynamite News

DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, नेताओं के लुभावने वादों का शिकार होती रही जनता

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों की चुनावी तस्वीर.. ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- महराजगंज के पड़री, वार्ड नंबर 17 में। जानिये क्या हैं, वहां के चुनावी समीकरण, जनता का रूझान और प्रत्याशियों के सामने चुनौतियां..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:

महाराजगंज: जिले में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सभासद के दावेदारों ने वोट के लिये ग्रामीणों को लुभाना शुरू कर दिया है। हर उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। चुनावी लड़ाई भले ही प्रत्याशियों के बीच हो, लेकिन इस चुनावी मुकाबले में सबसे बड़ी भूमिका जनता को निभाना है। उम्मीदवारों को जिताकर सत्ता तक पहुंचाने की चाभी भी जनता के पास ही है। डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों की चुनावी तस्वीर ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- जिले के पड़री वार्ड नंबर17 में..

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, जीत के बाद अपने विकास में जुट जाते हैं नेता 

 

पड़री, वार्ड नंबर-17 का चुनावी परिदृश्य

1) आरक्षण स्थिति – पिछड़ी  
2) जनसंख्या –  3000 लगभग
3) मतदाता – 1524
4) चुनाव लड़ने वाले कुल प्रत्याशी – 08
5) वर्तमान सभासद – श्रवण निगम 
6) सबसे बड़ी समस्या – नालियों का अभाव 

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, जीत के बाद जनता की जिम्मेदारी से कतराते हैं नेता 

जयप्रकाश नगर पर एक चुनावी नजर

पड़री जनपद का वार्ड नंबर-17 है। जिला मुख्यालय से इसकी दूरी लगभग 2 किलोमीटर है। वार्ड की सीट इस समय पिछड़ी  जाति के लिये आरक्षित है। कुल 08 प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ रहे है।  वार्ड निवर्तमान सभासद श्रवण निगम  है। अपने- चुनावी दंगल में खड़े सभी प्रत्याशी चुनावी सिंबल के साथ क्षेत्र में प्रचार मुहिम में जुटे है। वार्ड में कई तरह की दिक्कतें देखने को मिली। 

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, नेताओं की गैर-जिम्मेदारी से बाधित होता है विकास 

विकास कार्यों में कोताही

डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम जब पड़री मौहल्ले पहुंची तो यहां भी कई तरह की दिक्कतें देखने को मिली। हालांकि पड़री मौहल्ले में कई नई बसावटें बनी हुई है। इसी कारण यहां विकास भी हुआ। जनता ने बताया कि नई बस्तियां और नए लोगों के बसने के बाद ही यहां कई विकास कार्य हुए। सड़कें बनी है, नालियों बनी और बिजली के खंभे भी लगे। लेकिन कमजोर विकास के कारण यहां बनाई गयी सड़कों ने 2 वर्षों में ही जवाब दे दिया। नालियां भी टूट गयी। विकास कार्यों में कोताही बरतने के कारण यहां स्थापित जनसुविधायें ज्याद दिनों तक नहीं चल सकी। इस बात को लेकर लोगों में काफी रोष भी देखा गया।

यह भी पढें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव में खुल रही है पुराने नेताओं की पोल 

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव- जिन नेताओं से की अपेक्षा, उनसे ही मिली उपेक्षा 

लोगों की कई शिकायतें

पड़री मौहल्ले के लोगों की कई शिकायतें है। जनता का कहना है कि उनके वार्ड में जल निकास के लिये कोई उचित प्रबंध नहीं है। बिजली की पोलों को बिना किसी मानक के ही बीच सड़कों में ही गाड़ दिया गया है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वार्ड में डस्टबिन या कूड़ाघर न होने के कारण लोग अपने घरों के इर्द-गिर्द ही कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। गंदे पानी की निकासी के मिये नालियों का अभाव को लेकर जनता ने बड़ी शिकायतें की।

 

गंदगी का ढ़ेर

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, विकास के लॉलीपॉप पर ठगी गयी जनता नेताओं को सिखायेगी सबक 

चुनावी रंग में सरोबार जनता 

पड़री मौहल्ले में पहुंची डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम को यहां निकाय चुनावों के लिये प्रचार में जुटे कई प्रत्याशी नजर आये। सभी प्रत्याशी जनता से वादा कर कर रहे हैं कि वह जीत के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लायेंगे और हर तरह की जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। निकाय चुनावों के लिये मतदान के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में भी तेजी आ रही है। यहां की जनता भी चुनावी रंग में सरोबार है और हार-जीत के समीकरणों का पूर्वानुमान लगाने में जुटी है। लेकिन अपने पत्ते अभी कोई नहीं खोलना चाहता है।

यह भी पढें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, प्रत्याशियों पर भरोसा नही कर पा रही है जनता 

 

टूटी-फूटी नालियां

 

यह भी पढें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, विकास के नाम पर छली गयी जनता फिर वोट देने को तैयार 

टिक न सका विकास

पड़री मौहल्ले को लोग निवर्तमान सभासद श्रवण निगम  को कामों की सराहना करते दिखे। जनता का कहना है कि विकास तो हुआ, पर जनप्रतिधियों द्वारा कोताही भी खूब बरती गयी, जिस कारण विकास टिक नहीं सका। जनता का कहना है कि वह इन नगर निकाय चुनावों में उसी प्रत्याशी को वोट देंगे जो वार्ड की तस्वीर विकास के जरिये बदलने का मद्दा रखता हो। जनता का कहना है कि वह अक्सर नेताओं के वादों का शिकार होती रही है, लेकिन इस बार ऐसा न हो, इसलिये वो पहले से ही सचेत हैं। 

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

Exit mobile version