DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, जीत के बाद अपने विकास में जुट जाते हैं नेता

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों की चुनावी तस्वीर.. ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- महराजगंज के जयप्रकाश नगर, वार्ड नंबर-07 में। जानिये क्या हैं, वहां के चुनावी समीकरण, जनता का रूझान और प्रत्याशियों के सामने चुनौतियां..



महाराजगंज: जिले में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सभासद के दावेदारों ने वोट के लिये ग्रामीणों को लुभाना शुरू कर दिया है। हर उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। चुनावी लड़ाई भले ही प्रत्याशियों के बीच हो, लेकिन इस चुनावी मुकाबले में सबसे बड़ी भूमिका जनता को निभाना है। उम्मीदवारों को जिताकर सत्ता तक पहुंचाने की चाभी भी जनता के पास ही है। डाइनामाइट न्यूज़ हर दिन शहर के अलग-अलग वार्डों की चुनावी तस्वीर ताजा विश्लेषण के साथ आप तक पहुंचा रहा है। इस कड़ी में आज डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम पहुंची है- जिले के जयप्रकाश नगर, वार्ड नंबर-07 में..

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, जीत के बाद जनता की जिम्मेदारी से कतराते हैं नेता 

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, नेताओं की गैर-जिम्मेदारी से बाधित होता है विकास 

जयप्रकाश नगर, वार्ड नंबर-07 का चुनावी परिदृश्य
1) आरक्षण स्थिति- अनारक्षित, महिला 
2) जनसंख्या- 2500  लगभग
3) मतदाता- 978-982 
4) चुनाव लड़ने वाले कुल प्रत्याशी- 09
5) वर्तमान सभासद- हीरा पासवान
6) सबसे बड़ी समस्या: जनजाति के लोगों को नजरअंदाज करना

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव- जिन नेताओं से की अपेक्षा, उनसे ही मिली उपेक्षा 

जयप्रकाश नगर पर एक चुनावी नजर

जयप्रकाश नगर जनपद का वार्ड नंबर-07 है। वार्ड की सीट इस समय अनारक्षित, (महिला) है औऱ कुल 9 प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ रहे है।  वार्ड निवर्तमान सभासद हीरा पासवान है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनावी सिंबत के साथ प्रचार मुहिम में जुटे है। वर्तमान चेयरमैन चंद्रजीत भारती भी यहीं के रहने वाले है। लेकिन इसके बावजूद भी यहां कई तरह की समस्याएं मौजूद है। 

 

 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महाराजगंज निकाय चुनाव, विकास के लॉलीपॉप पर ठगी गयी जनता नेताओं को सिखायेगी सबक 

जनजाति के लोग 

डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम जब जयप्रकाश नगर पहुंची तो एक बड़ी जानकारी मिली। जनता ने बताया कि वर्तमान चेयरमैन चंद्रजीत भारती के आवास के समीप ही  कुछ (कंजर) जनजाति के लोग कुछ सालों से डेरा डाले हुए है। सरकार के लाख दावों के बाद भी इन लोगों तक अभी विकास की किरण नहीं पहुंची है। सरकार द्वारा मिलने वाली सभी तरह की सुख-सुविधाओं के लिए इस जनजाति को लोगों को बड़ा मूल्य चुकाना पड़ता है। अशिक्षा आज भी उनकी एक बहुत बड़ी समस्या है। 

 

 

यह भी पढें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, विकास के नाम पर छली गयी जनता फिर वोट देने को तैयार 
गंदा पानी पीने को मजबूर

डाइनामाइट न्यूज़ की चुनावी टीम ने जब जनजाति के लोगों से बात की तो पता चला कि वह कई तरह के अभावों से जूझ रहे है। उनका कहना था कि वे खुद गंदा पानी पीने को मजबूर है। गंदे पानी की वजह से उनके बच्चे आये दिन अक्सर बीमार पड़ते रहते है। कोई भी जनप्रतिनिधि उनका ध्यान नहीं देता। सरकार भी उनकी सुध नहीं लेती। वह जैसे-तैसे अपना जिंदगी गुजर-बसर कर रहे है।

 

 

यह भी पढें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव, प्रत्याशियों पर भरोसा नही कर पा रही है जनता 

साफ-सफाई की बड़ी कमी

जयप्रकाश नगर में भी अन्य वार्ड की तरह साफ-सफाई की बड़ी कमी देखने को मिली। इस वार्ड में भी कूड़े-कचरे का ढेर देखने को मिले। नालियां गंदगी से पटी पड़ी मली। लोगों ने बताया कि कई बार उन्हें नालियों की सफाई खुद ही करनी पड़ता है, क्योंकि सफाई कर्मचारियों को कोई भरोसा नहीं होता है। वे महीने 2 महीने में एक बार सफाई करते हैं। जनता का कहना है कि सरकार स्वच्छता को लेकर भले ही बड़े-बड़े अभियान चला रही हो, लेकिन वास्तविकता यह है कि यहां सफाई को लेकर कोई ध्यान देने वाला नहीं हैं। जयप्रकाश नगर में भी बिजली की व्यवस्था सुस्त नजर आई। तारें उलझी पड़ी हुई हैं। स्ट्रीट लाइट काफी कम देखने को मिली।

 

यह भी पढें: DN Exclusive: महराजगंज निकाय चुनाव में खुल रही है पुराने नेताओं की पोल 


 जनता बोली..

चुनावों में खड़े सभी प्रत्याशी यहां हजारों दावे करते नजर आ रहे हैं। सबका कहना है कि वह वार्ड के विकास के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे और इसी मुद्दे को लेकर वह चुनाव भी लड़ रहे हैं। लेकिन जनता का कहना है कि प्रत्याशियों के पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिये वो हर बार विकास और भ्रष्टाचार की बात करते है। जनता बोली, वह जानती है कि चुनाव और जीत के बाद नेता अपने ही विकास में जुट जाते है। क्षेत्र और जनता को भूल जाते है, लेकिन इस बार हम भी सोच-समझकर वोट देंगे।
 

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)










संबंधित समाचार