हिंदी
महराजगंज: विधानसभा सत्र के दौरान अचानक नौतनवा से विधायक ऋषि त्रिपाठी प्रदेश ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर नौतनवा से महराजगंज तक बस चलवाने के लिए अनुरोध किया।
इस पर संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री ने प्रबंध निदेशक परिवहन को तत्काल बस चलवाने के लिए निर्देशित किया। यदि नौतनवा से महराजगंज के बीच सरकारी बस का संचालन होता है तो यात्रा और सुगम हो जायेगी।
Published : 29 July 2024, 8:02 PM IST
Topics : Cabinet Minister Maharajganj Nautanwa MLA Nishad Party up ऋषि त्रिपाठी नौतनवा परिवहन मंत्री विधानसभा सत्र विधायक